BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
छह फेरे लेने के बाद घूंघट उठाकर बोली दुल्हन, नहीं करूंगी शादी.....आखिर क्या वजह थी पूरी खबर पढ़िए - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, June 27, 2021

छह फेरे लेने के बाद घूंघट उठाकर बोली दुल्हन, नहीं करूंगी शादी.....आखिर क्या वजह थी पूरी खबर पढ़िए



महोबा: भारत में आज कल शादियों का सीजन चल रहा है. इस बीच लगभग हर दिन अजीबोगरीब वजहों से शादियों के टूटने की खबरें भी आती रहती हैं. ऐसा ही उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में हुआ है. यहां दुल्हन ने पवित्र अग्नि के 6 फेरे लेने के बाद अपनी शादी तोड़ दी. हिंदू धर्म की परंपरा के हिसाब से शादी की रस्मों को पूरा करने के लिए दूल्हा और दुल्हन एक साथ आग के चारों ओर सात फेरे लेते हैं.

खबरों के मुताबिक, कुलपहाड़ तहसील के एक गांव में हुई इस घटना में पवित्र अग्नि के 6 फेरे पूरे कर लेने के बाद दुल्हन ने कहा कि वह ये शादी तोड़ रही है. दूल्हा और दुल्हन के दोस्तों और रिश्तेदारों ने दुल्हन को शादी के लिए मनाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह अपने फैसले से टस से मस नहीं हुई. देखते ही देखते मामला इतना गंभीर हो गया कि आधी रात को पंचायत को मामले में दखल देने के लिए बुलाया गया.



दुल्हन ने यहां भी अपना पक्ष रखा, तो दूल्हे के रिश्तेदारों के पास वापस लौटने के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचा.

दुल्हन से जब पूछा गया कि शादी करने में उसकी दिलचस्पी क्यों नहीं है? तो उसने जवाब दिया कि उसे दूल्हा पसंद नहीं है.

इस पर दूल्हे के पिता ने कहा कि अगर दुल्हन शादी के लिए तैयार ही नहीं थी, तो वह जयमाल सहित शादी की अन्य रस्मों में शामिल ही क्यों हुई?

सूत्रों ने बताया कि शादी की बाकी सभी रस्में आराम से पूरी हो गई थीं. शादी वाले दिन भी सुबह से कोई तनाव या बहस नहीं हुई थी. सभी खुश थे. ये सब अचानक से हो गया.

No comments:

Post a Comment